Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी की मार, अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना
Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी की मार, अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना
Published : May 16, 2024, 9:50 am IST
Updated : May 20, 2024, 10:59 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update news in hindi heat wave alert
Punjab Weather Update news in hindi heat wave alert

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 13 वर्षों में लुधियाना में पहली बार 15 मई को दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है।

• सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, चार दिन चलेगी लू
• प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा

Punjab Weather News: पंजाब में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. बुधवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था. यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा.

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 13 वर्षों में लुधियाना में पहली बार 15 मई को दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इसके अलावा छह जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.6, पटियाला, पठानकोट व बरनाला में 42.4, फिरोजपुर में 42.2, अमृतसर व चंडीगढ़ में 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से लगातार चार दिनों तक लू चलने की संभावना है। विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी एडवाइजरी में कहा है कि बच्चे, बुजुर्ग व पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए उच्च तापमान परेशानी पैदा कर सकता हैं। ऐसे में धूप में निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न हो।

(For more news apart from Punjab Weather Update news in hindi heat wave alert, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM