
अब कर्मचारी सामान्य प्रक्रिया के तहत छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Punjab govt big announcement for government employees News In Hindi: पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की घोषणा की है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में उत्पन्न तनाव के कारण कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध अब हटा लिया गया है। सरकार की ओर से जारी नए आधिकारिक आदेश में सभी विभागों को सूचित किया गया है कि अब कर्मचारी सामान्य प्रक्रिया के तहत छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब समेत कुछ अन्य सीमावर्ती राज्यों ने सरकारी सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की छुट्टी पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। यह निर्णय सुरक्षा एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
हालाँकि, दोनों देशों के बीच युद्ध विराम और प्रारंभिक कूटनीतिक समझौते के बाद अब स्थिति सामान्य होती दिख रही है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है और कर्मचारियों को फिर से छुट्टी लेने की इजाजत दे दी है।
सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। यह खबर उन कर्मचारियों के लिए काफी राहत भरी है जो लंबे समय से छुट्टी का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है और इसे सकारात्मक पहल बताया है।
(For More News Apart From Punjab govt big announcement for government employees News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)