MP Ratna Award 2025: सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को 'सांसद रत्न अवॉर्ड 2025' से किया जाएगा सम्मानित

खबरे |

खबरे |

MP Ratna Award 2025: सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को 'सांसद रत्न अवॉर्ड 2025' से किया जाएगा सम्मानित
Published : May 18, 2025, 1:15 pm IST
Updated : May 18, 2025, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Charanjit Singh Channi will be honored with 'MP Ratna Award 2025' News In Hindi
MP Charanjit Singh Channi will be honored with 'MP Ratna Award 2025' News In Hindi

ये पुरस्कार संसद सदस्यों को संसद में उनके योगदान के लिए दिए जाते हैं।

MP Charanjit Singh Channi will be honored with 'MP Ratna Award 2025' News In Hindi: सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को 'सांसद रत्न पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया जाएगा. भर्तृहरि मेहताब और रवि किशन सहित 17 सांसदों और दो संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है।

इन पुरस्कारों की शुरुआत 'प्राइम पॉइंट फाउंडेशन' द्वारा की गई थी। ये पुरस्कार संसद सदस्यों को संसद में उनके योगदान के लिए दिए जाते हैं।

पुरस्कार विजेताओं का चयन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी समिति द्वारा किया गया।

मेहताब, सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार), एन. प्रेमचंद्रन (क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी) और श्रीरंग अप्पा बारने को 'संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान' के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

'प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन' की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये चारों सांसद 16वीं और 17वीं लोकसभा के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सांसद थे और अपने मौजूदा कार्यकाल में भी वे ऐसा ही कर रहे हैं।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में स्मिता वाघ (भारतीय जनता पार्टी), अरविंद सावंत (शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे), नरेश गणपत महास्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा) विद्युत बर्ना महितो (भाजपा), पी.पी. चौधरी (भाजपा), मदन राठौड़ (भाजपा), सी.एन. अन्नादुराई (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) और दिलीप सैकिया (भाजपा)।

दो विभाग-संबंधित स्थायी समितियों - वित्त और कृषि - को भी संसद में प्रस्तुत उनकी रिपोर्टों के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया है। वित्त संबंधी स्थायी समिति संसद की एक स्थायी समिति है जिसके अध्यक्ष मेहताब हैं, जबकि कृषि संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी हैं।

(For More News Apart From MP Charanjit Singh Channi will be honored with 'MP Ratna Award 2025' News In Hindi,  Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM