Punjab Weather: पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather: पंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट
Published : Apr 19, 2024, 6:44 pm IST
Updated : Apr 27, 2024, 9:33 am IST
SHARE ARTICLE
Western disturbance becomes active in Punjab, rain alert news in hindi
Western disturbance becomes active in Punjab, rain alert news in hindi

पश्चिमी मालवा में 20 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी।

Punjab Weather: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी की ओर से बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटियाला में तूफान की आशंका है। लुधियाना में बादल छाए रहेंगे। 20 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, एसबीएस नगर, रूपनगर, पटियाला और संगरूर में बारिश की उम्मीद है। जबकि पश्चिमी मालवा में 20 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी।

लुधियाना में आज बारिश के आसार, 34 डिग्री रहेगा तापमान। अमृतसर में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है और तापमान 18-32 डिग्री रहने की संभावना है। जालंधर में आज बारिश हो सकती है और तापमान 18-32 डिग्री रहेगा। इसके साथ ही मोहाली में भी बारिश हो सकती है। पटियाला में तापमान 21 से 34 के बीच रहेगा। ऐसे में पंजाब के लगभग हर जिले में अगले 2 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

(For more news apart from Western disturbance becomes active in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM