
अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन की।
Anmol Gagan Maan Breaking News: पंजाब की राजनीति में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, खरड़ विधायक अनमोल गगन मान ने न केवल अपने इस्तीफे की घोषणा की है, बल्कि यह भी घोषित किया है कि वह राजनीति छोड़ रही हैं।
उन्होंने कहा, "मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।"
अनमोल गगन मान का क्या है राजनीतिक करियर
अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन की।
उन्होंने AAP के चुनाव अभियान के लिए "भगत सिंह, करतार सराभा सारे ही बन चले, भाई हुन जागो आइयां, सरकार बदलन चले, भाई हुन जागो आइयां" जैसा लोकप्रिय गाना भी लिखा था, जिसे अभियान के दौरान काफी पसंद किया गया। (Political career of Anmol Gagan Maan News)
2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने खरड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोटों के बड़े अंतर से हराया।(Political career of Anmol Gagan Maan News)
2022 में वह पंजाब कैबिनेट में मंत्री बनीं और उन्हें पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम और शिकायत निवारण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई।(Political career of Anmol Gagan Maan News)
वह भगवंत मान सरकार में मंत्री थीं और पंजाब विधानसभा में खरड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली विधायक थीं।(Political career of Anmol Gagan Maan News)
हालांकि, आज 19 जुलाई 2025 को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनका दिल भारी है लेकिन उन्होंने यह फैसला लिया है और उनकी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।(Political career of Anmol Gagan Maan News)
(For More News Apart From Punjab Breaking Anmol Gagan Maan Quits Politics, Announces Resignation News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)