Punjab Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, मौसम खराब, नहीं रुक रहे पराली जलाने के मामले
Punjab Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, मौसम खराब, नहीं रुक रहे पराली जलाने के मामले
Published : Nov 19, 2024, 9:44 am IST
Updated : Nov 22, 2024, 9:50 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Fog alert in 15 districts News in Hindi
Punjab Weather Update Fog alert in 15 districts News in Hindi

पंजाब में 888 मामले दर्ज किए गए, जबकि हरियाणा में 18 मामले सामने आए

Punjab Weather Update Fog alert in 15 districts News in Hindi: चंडीगढ़ और पंजाब के 15 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पूरे चंडीगढ़ के साथ-साथ 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को पंजाब के अधिकतर जिलों में धूप निकली, जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया. उधर, चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन पंजाब में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की सख्ती के बावजूद सोमवार को इस सीजन के सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए. पंजाब में 888 मामले दर्ज किए गए, जबकि हरियाणा में 18 मामले सामने आए. पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब से 203, फिरोजपुर से 108, मोगा से 91 और बठिंडा से 89 मामले सामने आए हैं।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के 15 जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है. कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मालेरकोटला, पटियाला समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जदिक एसएएस नगर, नवांशहर, रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

(For more news apart from Punjab Weather Update Fog alert in 15 districts News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM