अमेरिका से भारत आ रहा गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का भाई अनमोल, NIA करेगी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

अमेरिका से भारत आ रहा गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का भाई अनमोल, NIA करेगी गिरफ्तार
Published : Nov 19, 2025, 11:22 am IST
Updated : Nov 19, 2025, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
Gangster Lawrence Bishnoi's brother Anmol is coming to India from America,
Gangster Lawrence Bishnoi's brother Anmol is coming to India from America,

एनआईए लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी।

New Delhi: अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाए जा रहे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई कुछ ही समय में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे अपने मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों में क्रमवार कार्रवाई करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास भी अनमोल के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। 2023 में उसने दो व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी और पैसे न देने पर उनके घरों पर फायरिंग करवाने का आरोप है। (Gangster Lawrence Bishnoi's brother Anmol is coming to India from America news in hindi) 

सूत्रों के अनुसार, लारेंस बिश्नोई गैंग के अधिकांश गुर्गों के गिरफ्तार होने के बाद उसका नेटवर्क धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसके विपरीत, विरोधी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दुबई, कनाडा और अमेरिका में इनके अधिक शूटर सक्रिय बताए जाते हैं। कुछ समय पहले दुबई में इन दोनों गैंगों के बीच पहली बार गैंगवार देखने को मिली थी, जिसमें गोदारा गिरोह ने लारेंस गैंग के एक सक्रिय शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद गोदारा ने शूटर के गले की तस्वीर शेयर कर जिम्मेदारी ली और लारेंस गिरोह को खुली धमकी भी दी।

विदेशी धरती पर हुए इस गैंगवार के बाद गोदारा ग्रुप के बढ़ते प्रभाव ने अनमोल बिश्नोई की चिंता बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के चलते उसे अपनी जान पर मंडराते खतरे का एहसास होने लगा था। इसी कारण अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने आत्मसमर्पण करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में सफल हो गईं।

(For more news apart from Gangster Lawrence Bishnoi's brother Anmol is coming to India from America, NIA will arrest him news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM