Jaito Police Encounter: जैतो पुलिस की 'नशे के खिलाफ जंग में बड़ी कार्रवाई, गांव चंदभान में नशा तस्कर से मुठभेड़

खबरे |

खबरे |

Jaito Police Encounter: जैतो पुलिस की 'नशे के खिलाफ जंग में बड़ी कार्रवाई, गांव चंदभान में नशा तस्कर से मुठभेड़
Published : Mar 20, 2025, 9:31 am IST
Updated : Mar 20, 2025, 9:31 am IST
SHARE ARTICLE
Jaito police encounters drug smugglers in Chandbhan village News In Hindi
Jaito police encounters drug smugglers in Chandbhan village News In Hindi

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Jaito police encounters drug smugglers in Chandbhan village News In Hindi: जैतो पुलिस ने नशे के खिलाफ जंग में बड़ी कार्रवाई की है। जैतो से सटे गांव चांदभान में पुलिस की एक नशा तस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक ड्रग तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ जंग में जैतो पुलिस और सीआईए स्टाफ द्वारा जैतो के निकटवर्ती गांव चांदभान में आज तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गांव चांदभान के पुल पर एक नशा तस्कर हरियाणा नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर जैतो की तरफ आ रहा था।

जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गोलियां चला दीं और जवाबी कार्रवाई में जग्गू भगवानपुरिया और लारेस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा ड्रग तस्कर सुखविंदर सिंह घायल हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी लखविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान करीब पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। जिसके बाद काले रंग की स्कॉर्पियो के टायर में दो राउंड फायरिंग कर आरोपियों को रोक लिया गया। इस संबंध में मौके पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों डीएसपी जैतो, एसपी जसमीत सिंह व एसएसपी फरीदकोट ने पत्रकारों को इस संबंध में पूरी जानकारी दी।


(For More News Apart From Jaito police encounters drug smugglers in Chandbhan village News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM