Nawanshahr Accident News: नवांशहर में कोहरे का कहर, 3 गाड़ियां टकराईं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Nawanshahr Accident News: नवांशहर में कोहरे का कहर, 3 गाड़ियां टकराईं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Published : Nov 20, 2024, 12:25 pm IST
Updated : Nov 20, 2024, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Fog wreaks havoc in Nawanshahr, 3 vehicles collide news in hindi
Fog wreaks havoc in Nawanshahr, 3 vehicles collide news in hindi

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Nawanshahr Accident News In Hindi: नवांशहर में रूपनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरथला गांव के पास एक ट्रक ने आगे जा रही होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार आगे चल रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सड़क सुरक्षा बल टीम के प्रभारी एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिलने के बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि जब ट्रक भरथला गांव के पास पहुंचा। अपना संतुलन खो दिया और आगे जा रही होंडा सिटी कार से टकरा गई। कार बलवीर सिंह निवासी अमृतसर चला रहा था।

उन्होंने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद होंडा सिटी कार अनियंत्रित हो गयी और आगे जा रही मोटरसाइकिल से टकरा गयी। मोटरसाइकिल सवार ओमनाथ निवासी सुरपुर थाना काठगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त युवक ड्यूटी पर जा रहा था। उनकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। एसएसएफ टीम ने घायल ओमनाथ को एंबुलेंस से इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ पहुंचाया। इस बीच बाधित यातायात को सुचारू कर दिया गया।

(For more news apart From Fog wreaks havoc in Nawanshahr, 3 vehicles collide, one person seriously injured News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM