Punjab Weather Update: बढ़ रही है गर्मी, 6 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, जानें पंजाब के मौसम का हाल
Punjab Weather Update: बढ़ रही है गर्मी, 6 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, जानें पंजाब के मौसम का हाल
Published : Mar 21, 2025, 9:33 am IST
Updated : Mar 22, 2025, 8:35 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update Today Heat Waves News In Hindi
Punjab Weather Update Today Heat Waves News In Hindi

मौसम विभाग के अनुसार इस समय कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं है।

 Punjab Weather Update Today Heat Waves News In Hindi: पंजाब में मौसम बदल गया है। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य में गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हाल के दिनों में वेस्टन डिस्टर्बेंस सक्रिय था। जिसके चलते मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन न तो बारिश हुई और न ही गर्मी से कोई राहत मिली।

गर्मी बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार इस समय कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। गर्मी का असर विशेष रूप से दोपहर में अधिक महसूस किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले सप्ताह तक यह कई स्थानों पर 34°C से 36°C तक पहुंच सकता है। प्रदेश के किसानों और आम जनता को तेज धूप और बढ़ती गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब के शहरों का मौसम

पंजाब के शहरों में मौसम की बात करें तो गुरु नगरी अमृतसर में आसमान साफ ​​रहेगा। इसके अलावा दिन के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी होगी। तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच हो सकता है। जबकि जालंधर में भी मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी मामूली वृद्धि होगी। यहां का तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

वहीं पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना की बात करें तो यहां आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान में भी मामूली वृद्धि होगी। लुधियाना में तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूप खिलने की संभावना है। इसके अलावा तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी होगी। तापमान 14 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मोहाली में आज मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी मामूली वृद्धि होगी। इसके अलावा शहर का तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

(For More News Apart From  Punjab Weather Update Today Heat Waves News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM