Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना नहीं! अगले 2 दिन मौसम रहेगा साफ
Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना नहीं! अगले 2 दिन मौसम रहेगा साफ
Published : Sep 22, 2024, 11:22 am IST
Updated : Sep 22, 2024, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
No possibility of rain in Punjab-Chandigarh today news in hindi
No possibility of rain in Punjab-Chandigarh today news in hindi

भाखड़ा बांध पर सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Punjab-Chanddigarh Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना नहीं है। अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि बारिश नहीं होने से तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।

भाखड़ा बांध पर सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

प्रदेश में अब मानसून की रफ्तार लगभग धीमी हो गई है। मानसून का मौसम 1 जून से 30 सितम्बर तक माना जाता है। इसके बाद मौसम शुष्क होने लगता है। लेकिन इस बार यह स्थिति तेजी से पैदा होने लगी है। इस महीने अब तक 57 फीसदी कम बारिश हुई है।

इससे पहले सितंबर महीने में 57.1 मिमी बारिश हुई थी लेकिन इस बार अब तक 35.7 मिमी बारिश हो चुकी है। चंडीगढ़ में मॉनसून सीजन में 13.3 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस सीजन में 712.2 मिमी बारिश हो चुकी है। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक यह मौसम मलेरिया और डेंगू के लिए आदर्श है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

 (For more news apart from No possibility of rain in Punjab-Chandigarh today news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM