पंजाब AAP के नेता हिम्मत सिंह शेरगिल ने रचाई शादी, सुखमन कौर को चुना हमसफर
AAP Leader Himmat Singh Shergill Marriage: पंजाब AAP के नेता हिम्मत सिंह शेरगिल ने रचाई शादी, सुखमन कौर को चुना हमसफर
Published : Jan 23, 2024, 1:58 pm IST
Updated : Jan 23, 2024, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP Leader Himmat Singh Shergill Marriage
AAP Leader Himmat Singh Shergill Marriage

शादी में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भी शामिल हुए थे।

Punjab AAP leader Himmat Singh Shergill got married News In Hindi: आम आदमी पार्टी के नेता रहे हिम्मत सिंह शेरगिल शादी के बंधन में बंध गए हैं। हिम्मत सिंह ने सुखमन कौर के साथ ब्रैंपटन कनाडा में सात फेरे लिए। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नता ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने शादी की कुछ फोटो भी साथ में शेयर की हैं। शादी में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह भी शामिल हुए थे।

दो साल में आप के कई नेताओं ने रचाई शादी 

बता दें कि साल 2022 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज करने के बाद पंजाब में अपनी सरकार काबिज की. पार्टी के कई मंत्री व विधायक युवा थे. वहीं सभी ने इन दो सालों में शादी कर ली . बीते साल  पंजाब के शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक हरजोत सिंह बैंस भी शादी के बंधन में बंधे.  हरजोत सिंह बैंस ने IPS अधिकारी ज्योति यादव के साथ विवाह किया था।

वहीं उनसे पहले सीएम भगवंत मान ने भी शादी रचाई. सीएम भगवंत मान ने जुलाई 2022 में डॉ गुरप्रीत कौर से शादी की. आप सांसद राघव चड्‌ढा ने भी 2023 में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की। वहीं, नवंबर 2023 में खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यूपी की डॉ. गुरवीन कौर से शादी की।

कौन हैं हिम्मत सिंह शेरगिल

हिम्मत सिंह शेरगिल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं और वह आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने 2014 में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था, लेकिन वो जीत नहीं पाए थे। 

फिर उन्होंने मजीठा से 2017 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें भी वो जातने में असफल रहे। वह 2014 से 2017 तक आम आदमी पार्टी के कानूनी सेल के प्रमुख थे। वह 2017 से राजनीति में निष्क्रिय हैं .

 

Tags: marriage

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM