Punjab Cabinet Meeting: शहीद जवानों की विधवाओं के लिए CM मान का बड़ा फैसला, 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की गई पेंशन
Punjab Cabinet Meeting: शहीद जवानों की विधवाओं के लिए CM मान का बड़ा फैसला, 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की गई पेंशन
Published : Jan 24, 2024, 3:46 pm IST
Updated : Jan 24, 2024, 3:46 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab cabinet meeting decisions News in Hindi
Punjab cabinet meeting decisions News in Hindi

पंजाब में अब राशन की डोर-टू-डोर डिलीवरी की जा रही है.

Punjab cabinet meeting decisions News in Hindi: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं. पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन फैसलों का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पंजाब के उन 10 लाख 77 हजार राशन कार्डों की बहाली को मंजूरी दे दी गई है.

पंजाब में अब राशन की डोर-टू-डोर डिलीवरी की जा रही है. जिनके पास राशन कार्ड नहीं है या हार्ड कॉपी नहीं है, उन्हें भी राशन कार्ड मिलेगा और उनके घर तक राशन भी पहुंचेगा. पंजाब सरकार के इस फैसले से पंजाब के उन लोगों को काफी फायदा होगा जिनके राशन कार्ड कटे हुए हैं. लोगों का आरोप था कि राजनीतिक द्वेष के कारण उनके राशन कार्ड काटे गये हैं, अब उनके राशन कार्ड भी बहाल किये जायेंगे.

सीएम ने सड़क सुरक्षा बल (SSF) की लॉचिंग  27 जनवरी को करने का फैसला लिया है.  मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रा योजना के बारे में अच्छी खबर साझा की. उन्होंने कहा कि रेलवे पंजाब को ट्रेनें उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को पंजाब में छुट्टी की नहीं करने के फैसले पर सीएम ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि 
 लाइव टेलीकास्ट के लिए पंजाब में छुट्टी की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति की राजनीति नहीं करती. इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने शहीद जवानों की विधवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने शहीद सैनिकों की विधवाओं की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है.

(For more news apart from Punjab cabinet meeting decisions News in Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM