Punjab Weather Update News: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, घरों में कैद हुए लोग
Punjab Weather Update News: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, घरों में कैद हुए लोग
Published : May 24, 2024, 11:05 am IST
Updated : May 25, 2024, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update News
Punjab Weather Update News

मौसम विभाग ने पंजाब में लू को लेकर रेड की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Punjab Weather Update News in Hindi: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पंजाब में तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को बठिंडा एक बार फिर सबसे गर्म रहा लेकिन वहां भी पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान 1.2 डिग्री गिर गया. इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब में लू को लेकर रेड की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दरअसल, पिछले दिनों पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को भी पंजाब का तापमान 45 डिग्री या उससे थोड़ा कम रहने की उम्मीद है. लेकिन, ये राहत ज्यादा देर के लिए नहीं है. भारत में 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है. इसके बाद रविवार से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा और अनुमान है कि इस महीने अधिकतम गर्मी का रिकॉर्ड टूटने से बच जाएगा.

15 जिलों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब फरीदकोट, मोगा, जालंधर, कपूरथला, बठिंडा,  बरनाला, मनसा और संगरूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 45 डिग्री या उससे नीचे रहने की संभावना है.

जबकि अन्य सभी जिलों होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के जिलों का तापमान

अमृतसर- शहर में गुरुवार को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
जालंधर- कल शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज का तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
लुधियाना- कल शहर का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया. आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
पटियाला- कल न्यूनतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
मोहाली- कल शहर का न्यूनतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

(For more news apart from Punjab Weather Update news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM