Bathinda Jail News: हाई सिक्योरिटी के बीच केंद्रीय जेल में चिट्टा सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Bathinda Jail News: हाई सिक्योरिटी के बीच केंद्रीय जेल में चिट्टा सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार
Published : Jul 24, 2024, 3:34 pm IST
Updated : Jul 24, 2024, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Chitta Supplied In Central Jail Amidst High Security News In Hindi
Chitta Supplied In Central Jail Amidst High Security News In Hindi

पुलिस ने कैदियों से 3 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

Bathinda Jail News In Hindi: बठिंडा की हाई सिक्योरिटी केंद्रीय जेल में कैदियों को नशा सप्लाई करते एक जेल वार्डर को जेल सुरक्षा कर्मियों ने गिरफ्तार कर थाना कैंट पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने कैदियों से 3 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जांच के बाद पुलिस ने एक कैदी व एक हवालाती को भी नामजद किया है जिनको जेल वार्डर ने खुद नशे की सप्लाई करनी थी।

आरोपी जेल वार्डर की पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है जबकि दूसरे आरोपियों की पहचान हवालाती प्रदीप कुमार निवासी हररायपुर, कैदी सुखचैन सिंह निवासी चक्क राम सिंह

वाला के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाना कैंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल पुलिस के सहायक सुपरिंटेंडेंट की ओर' से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान प्रदीप कुमार निवासी हर रायपुर, कैदी सुखचैन सिंह निवासी चक राम सिंह वाला से 3 ग्राम सफेद पाउडर बरामद किया गया।

आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जेल वार्डर लवप्रीत सिंह उन्हें जेल में नशा सप्लाई किया था। जिसको केस में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। जेल सुपरिंटेंडेंट एनडी नेगी ने कहा कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

(For More News Apart from Chitta Supplied In Central Jail Amidst High Security News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM