Punjab Weather Update: पंजाब में 26 से 28 तक बारिश का यलो अलर्ट, 6 जिलो में बरसेंगे बादल
Punjab Weather Update: पंजाब में 26 से 28 तक बारिश का यलो अलर्ट, 6 जिलो में बरसेंगे बादल
Published : Feb 25, 2025, 9:47 am IST
Updated : Feb 28, 2025, 9:50 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update rain forecast in Punjab Yellow Alert News In Hindi
Punjab Weather Update rain forecast in Punjab Yellow Alert News In Hindi

मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 2 से 3 दिनों में पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Punjab Weather Update rain forecast in Punjab Yellow Alert News In Hindi: पंजाब में आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 2 से 3 दिनों में पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार आज से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शुरुआत में इसका असर पहाड़ी इलाकों में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 तारीख तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 तारीख तक मौसम बदलेगा।

पंजाब में 26 से 28 तक यलो अलर्ट

इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 26 तारीख के बाद दिखाई देगा। पंजाब में 26 से 28 फरवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर और नवांशहर में 26 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

( For More News Apart From Punjab Weather Update rain forecast in Punjab Yellow Alert News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM