Ludhiana West by-Election: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव का ऐलान, 19 जून को होगी वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे

खबरे |

खबरे |

Ludhiana West by-Election: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव का ऐलान, 19 जून को होगी वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे
Published : May 25, 2025, 10:02 am IST
Updated : May 25, 2025, 11:23 am IST
SHARE ARTICLE
Ludhiana West by-Election Schedule Voting on 19 June News in Hindi
Ludhiana West by-Election Schedule Voting on 19 June News in Hindi

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट आप विधायक गुरप्रीक गोगी के निधन बाद खाली हुई थी. 

Ludhiana West by-Election Schedule Voting on 19 June News in Hindi: पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के हिसाब से लुधियाना वेस्ट सीट पर 19 जून को वोटिंग होगी, वहीं  23 जून को नतीजे सामने आएंगे.

 आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। कांग्रेस-आप और भाजपा लंबे समय से यहां अपनी ताकत दिखा रहे हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से उपचुनाव का इंतजार कर रहे थे।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव इस समय राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी से राजनीतिक मैदान में हैं। भारत भूषण आसू पंजाब कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार परुपकार सिंह शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से राजनीतिक मैदान में हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

गौर हो कि चुनाव आयोग ने रविवार को लुधियाना पश्चिम के साथ-साथ गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट, केरल की नीलांबुर, और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का एलान कर किया है. 19 जून को चुनाव होंगे। वहीं, 23 जून को मतगणना होगी। कल से आवेदन भरे जाएंगे. 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए उम्मीदवार कल 26 मई से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को होगी। गुरुवार 5 जून को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। जिसके बाद 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी।

(For More News Apart From Ludhiana West by-Election Schedule Voting on 19 June News in Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM