Parliament Session 2024: पंजाब के 12 सांसदों ने ली शपथ, अमृतपाल सिंह रहे नदारद

खबरे |

खबरे |

Parliament Session 2024: पंजाब के 12 सांसदों ने ली शपथ, अमृतपाल सिंह रहे नदारद
Published : Jun 25, 2024, 1:46 pm IST
Updated : Jun 25, 2024, 1:46 pm IST
SHARE ARTICLE
12 MPs of Punjab took oath, Amritpal Singh was missing
12 MPs of Punjab took oath, Amritpal Singh was missing

. अमृतपाल सिंह का नाम आया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए।

Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के लिए पंजाब के 13 में से 12 सांसद आज शपथ ले रहे हैं. खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह आज शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि वह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में हैं. पंजाब के सभी 13 सांसदों को आज दोपहर सांसद कार्यालय से समय दिया गया।

सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली. जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने शपथ ली. गुरजीत औजला ने संविधान की प्रति हाथ रखकर शपथ ली. अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान के नारे लगाए. अमृतपाल सिंह का नाम आया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर से सांसद पद की शपथ ली. डॉ. राज कुमार चब्बेबाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरुमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी भी सांसद के रूप में शपथ ली.

गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया. लेकिन जेल में होने के कारण वह संसद में मौजूद नहीं थे. जिसके चलते आज उनका शपथ ग्रहण नहीं हुआ. इसके बाद जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ली.

(For more news apart from 12 MPs of Punjab took oath, Amritpal Singh was missing news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM