Gujarat News: साबरकांठा में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 7 की मौत
Gujarat News: साबरकांठा में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 7 की मौत
Published : Sep 25, 2024, 12:18 pm IST
Updated : Sep 25, 2024, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat News: Fierce collision between truck and car in Sabarkantha, 7 dead
Gujarat News: Fierce collision between truck and car in Sabarkantha, 7 dead

हादसा इतना गंभीर था कि कार का बंपर उड़ गया और शव कार में ही फंस गए।

Gujarat News: गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर बुधवार सुबह एक इनोवा कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई. 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 8 लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे. वे शामलाजी से अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान कार ट्रक के पीछे से टकरा गयी.

हादसा इतना गंभीर था कि कार का बंपर उड़ गया और शव कार में ही फंस गए। शवों को निकालने के लिए कार को गैस कटर से काटना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी. डीएसपी एके पटेल ने बताया कि जब तक उनकी टीम मौके पर पहुंची तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी.

मृतकों की पहचान धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और भरत के रूप में हुई है। उनकी उम्र और अन्य विवरण अभी पता नहीं चल पाया है। इस बीच, 22 वर्षीय हनीभाई शंकरलाल टोटवानी का हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(For more news apart from Gujarat News: Fierce collision between truck and car in Sabarkantha, 7 dead , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM