Punjab Monsoon Rain Alert: पंजाब में मानसून की एंट्री जल्द ! होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

खबरे |

खबरे |

Punjab Monsoon Rain Alert: पंजाब में मानसून की एंट्री जल्द ! होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
Published : Jun 26, 2024, 2:08 pm IST
Updated : Jun 26, 2024, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Monsoon entry in Punjab soon, there will be heavy rain news in hindi
Monsoon entry in Punjab soon, there will be heavy rain news in hindi

30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Punjab Monsoon Rain Alert News in Hindi: तीन से चार दिन में मानसून पंजाब पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी और कई जिलों में भारी बारिश भी होगी।

यह भी पढ़ें:Weather Update मानसून आने से पहले बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट

30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आयी। हालांकि, तापमान अब भी औसत से 4.4 डिग्री ऊपर है।

अमृतसर और लुधियाना में गर्मी जारी है। फरीदकोट 44.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को येलो हीट वेव अलर्ट भी जारी किया है लेकिन इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गुरुवार को भी कुछ जगहों पर बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Landslide News: भारी बारिश से नाहन में भूस्खलन, सड़कें अवरुद्ध

मंगलवार को अमृतसर में 42.7 डिग्री, लुधियाना में 41.7 डिग्री, पटियाला में 39.7 डिग्री, पठानकोट में 41.4 डिग्री, बठिंडा में 42.8 डिग्री, गुरदासपुर में 43.5 डिग्री, समराला में 43.1 डिग्री और रूपनगर में 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

(For More News Apart from Monsoon entry in Punjab soon News In Hindi , Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM