जालंधर रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे विधायक परगट सिंह का आरोप- छठ यात्रियों को सुविधा देने में नाकाम रहा रेलवे

खबरे |

खबरे |

जालंधर रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे विधायक परगट सिंह का आरोप- छठ यात्रियों को सुविधा देने में नाकाम रहा रेलवे
Published : Oct 26, 2025, 4:23 pm IST
Updated : Oct 26, 2025, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
MLA Pargat Singh alleged that the railways failed to provide facilities to Chhath pilgrims news in hindi
MLA Pargat Singh alleged that the railways failed to provide facilities to Chhath pilgrims news in hindi

रेल नहीं रील मंत्री हैं रवनीत सिंह बिट्टू, छठ से पहले करने चाहिए थे यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम।

Punjab News: रेल मंत्रायल और रेल मंत्रियों की तरफ से किए जा रहे छठ पूजा की तैयारियों, यात्रियों की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के दावे पूरी तरह खोखले हैं। ग्राउंड रिएल्टी और दावों की हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है। यह आरोप शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने लगाए। बिहार जाने वाले यात्रियों से बातचीत करने के बाद उन्होंने कहा कि रेल सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुआ है। राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सिर्फ रील बनाकर लोगों से रियालिटी को छुपाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बिट्टू रेल नहीं बल्कि रील मंत्री हैं।

परगट सिंह ने बिहार जाने वाले यात्रियों से भी मुलाकात की। उनको आ रही समस्याओं को जाना। लोगों ने परगट सिंह ने बताया कि स्टेशन पर उन्हें न पीने का पानी ही मिल रहा है और बैठने के लिए सही तरीके से जगह ही है। टिकट काउंटर पर भी उन्हें परेशानी हुई। परगट ने कहा कि बहुत सारे यात्रियों को तो यह भी पता नहीं है कि उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, वह तो आज भी स्पेशल की जगह पर वकीली ट्रेनों का ही इंतजार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि रेलवे को पंजाब भर से छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए योजनाबद्ध तरीके से गाड़ियों का इंतजाम करना चाहिए था। सिर्फ स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा देने से इंतजाम नहीं होते, बल्कि यात्रियों की सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने और इन सुविधाओं को बढ़ाने पर काम करना चाहिए, सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करके वाह-वाही लूटने से कुछ नहीं होता। वह रेल नहीं बल्कि रील मंत्री ही साबित हो रहे हैं। जब इन सभी पता था कि लोगों ने छठ पूजा के लिए जाना है तो उसी मुताबिक तैयारियां और प्रबंधन करने चाहिए थे। सारे इंतजाम अच्छे होते तो रेलवे में मारपीट, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं नहीं होती।

उन्होंने कहा कि रेलवे हमारी देश की और हमारी संपत्ति है। इसे किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। अगर कुछ लोगों ने ऐसा किया है कि उनकी पहचान करके रेलवे और पुलिस को कानून के मुताबिक एक्शन लेना चाहिए। 

बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि वहां गठबंधन बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर गठबंधन की सरकार बनाई जाएगी। गठबंधन में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है और जिन सीटों पर दोनों पार्टियों को उम्मीदवार अच्छी स्थिति में हैं और सीटें फंसी हैं, वहां पर समझदारी के साथ बैठकर हल निकाला जा रहा है। एक दो दिन में इन सीटों पर भी स्थिति साफ होगी। बिहार के लोग नितिश कुमार और भाजपा गठबंधन को भगाने की तैयारी कर चुके हैं।

(For more news apart from MLA Pargat Singh alleged that the railways failed to provide facilities to Chhath pilgrims news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM