
अगर पठानकोट की बात करें तो यहां का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Punjab Weather Update 27 May News In Hindi: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य में तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि पूरे राज्य में तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगते प्रदेश के 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है तथा 30 मई तक प्रदेश में कहीं भी लू चलने की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार लुधियाना जिले के समराला में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इसी तरह बठिंडा में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले दिन से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बीच, फरीदकोट में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
अगर पठानकोट की बात करें तो यहां का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अमृतसर में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में लगभग 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवांशहर और समराला कल सबसे गर्म क्षेत्र रहे। यहां का तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में आंधी और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों में 5 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। प्रमुख जिले होशियारपुर, गुरदासपुर, रोपड़, नवांशहर, पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और मोहाली हैं। इन क्षेत्रों में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा मालवा क्षेत्र के मोगा, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा, संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब जैसे जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि इन जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
(For More News Apart From Punjab Weather Update 27 May News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)