Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश के आसार

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश के आसार
Published : Nov 27, 2023, 2:05 pm IST
Updated : Nov 27, 2023, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Cold will increase in Punjab
Cold will increase in Punjab

राज्य में सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 11.5  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Punjab Weather Update Today: पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम बदल हुआ दिखाई दिया। कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने लोगों को खासकर सुबह के समय सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है. मंगलवार से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखी गई. पठानकोट में सबसे अधिक तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 10 डिग्री दर्ज किया गया.

वहीं आज मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार पंजाब में कल की तुलना में, आज औसत न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. राज्य में यह 5.9 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से काफी ऊपर है। राज्य में सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 11 . 5  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद AQI स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद महीन धूल के कण साफ हो जाते हैं। गौरतलब है कि  पिछले कुछ दिनों से पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है, लेकिन पंजाब का वातावरण अभी भी प्रदूषित है. अधिकांश शहरों का AQI खराब श्रेणी में है।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM