Jalandhar Fire News: जालंधर में मकान की पहली मंजिल पर लगी आग, पिता-पुत्र को सुरक्षित

खबरे |

खबरे |

Jalandhar Fire News: जालंधर में मकान की पहली मंजिल पर लगी आग, पिता-पुत्र को सुरक्षित
Published : Apr 28, 2025, 1:25 pm IST
Updated : Apr 28, 2025, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Jalandhar Fire Today Latest News In Hindi
Jalandhar Fire Today Latest News In Hindi

फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह के अनुसार, घटनास्थल पर एक सिलेंडर भी मिला है, जो आग स्थल के पास पड़ा हुआ था।

Jalandhar Fire Today Latest News In Hindi: जालंधर में चीमा चौक से सटे संघा चौक के पास एक मकान की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन दमकल विभाग के अनुसार आग सिलेंडर से जुड़े रेगुलेटर में लीक होने के कारण लगी होगी। इस मामले की अभी जांच चल रही है।

लीडिंग फायरमैन रविंदर सिंह ने बताया कि हमें सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल पर मकान की पहली मंजिल बुरी तरह जल चुकी थी और आसपास के लोग भयभीत थे। जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह के अनुसार, घटनास्थल पर एक सिलेंडर भी मिला है, जो आग स्थल के पास पड़ा हुआ था। घटना के समय पिता-पुत्र घर के अंदर थे। जो सुरक्षित बाहर आ गये। इस घटना में घर के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया।


(For More News Apart From Jalandhar Fire Today Latest News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM