Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के पार
Published : May 28, 2024, 11:49 am IST
Updated : May 28, 2024, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update today 46 year old heat record broken in Punjab
Punjab Weather Update today 46 year old heat record broken in Punjab

नौतपा का असर पंजाब में अभी दो दिन तक देखने को मिलेगा.

Punjab Weather Update: पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन तापमान ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोमवार को बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया. यह पंजाब में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नौतपा का असर पंजाब में अभी दो दिन तक देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री ज्यादा है. इस दिन पंजाब में अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया.

Ram Rahim News: डेरा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रणजीत सिंह हत्याकांड मामले से किया बरी

इसके साथ ही बठिंडा के बाद सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा. इसके साथ ही फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है.

अमृतसर में सोमवार को पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार शाम को जालंधर शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और मोहाली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया. पटियाला में कल शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया.

(For more news apart from Punjab Weather Update today 46 year old heat record broken in Punjab , stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM