Punjab Weather Update: पंजाब के 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, तेज हवाएं चलने की भी संभावना
Punjab Weather Update: पंजाब के 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, तेज हवाएं चलने की भी संभावना
Published : Jun 28, 2024, 10:45 am IST
Updated : Jun 29, 2024, 9:34 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update news in hindi
Punjab Weather Update news in hindi

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Punjab Weather Update News: पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य के 11 जिलों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश की संभावना है. तेज हवाएं भी चलेंगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.  इसके साथ ही आज चंडीगढ़ और हरियाणा में  मानसून प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पंजाब और हरियाणा में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. हरियाणा में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखी गई है, वहीं पंजाब के सभी शहरों का तापमान 39 डिग्री से नीचे गिर गया. औसत तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है.

पंजाब के 15 जिलों और हरियाणा के सभी जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मालेरकोटला में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि अन्य सभी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है. 

इसके साथ ही आज हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

पंजाब के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों में कोई अलर्ट नहीं है. इसी तरह हरियाणा के भी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है. बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों और पर्यटकों को सावधान रहने को कहा है.

(For More News Apart from Punjab Weather Update News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM