Punjab News: अब हम हरियाणा को पानी का एक भी बूंद नहीं देंगे, सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर साधा निशाना

खबरे |

खबरे |

Punjab News: अब हम हरियाणा को पानी का एक भी बूंद नहीं देंगे, सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर साधा निशाना
Published : Apr 29, 2025, 5:46 pm IST
Updated : Apr 29, 2025, 5:46 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Bhagwant Mann speak on water to Haryana via BBMB News In Hindi
CM Bhagwant Mann speak on water to Haryana via BBMB News In Hindi

पंजाब सरकार ने यह पानी कटौती करीब 15 दिन पहले की थी। 20 मई तक राज्य में पानी की कमी दिखने लगेगी।

CM Bhagwant Mann speak on water to Haryana via BBMB News In Hindi: पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने हरियाणा की भाजपा सरकार को बड़ा झटका दिया है। मान सरकार ने भाखड़ा नहर से हरियाणा का पानी रोक दिया है। अब भाखड़ा नहर से हरियाणा को 9.5 हजार क्यूसेक पानी की जगह केवल 4 हजार क्यूसेक पानी ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

पंजाब सरकार ने यह पानी कटौती करीब 15 दिन पहले की थी। 20 मई तक राज्य में पानी की कमी दिखने लगेगी। हरियाणा सरकार ने इस पर आपत्ति जताई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारे पास हरियाणा के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है।

पंजाब सरकार के इस फैसले से राज्य के 5 जिलों में पानी की किल्लत होने की आशंका है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़ शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने पंजाब सरकार के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।

हरियाणा को भाखड़ा से अतिरिक्त पानी दिए जाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चल रही है। हम इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा पर अधिक पानी उपलब्ध कराने के लिए दबाव बना रही है। जबकि हरियाणा सरकार पहले ही समझौते के अनुसार अपने हिस्से का पूरा पानी इस्तेमाल कर चुकी है। अगर भाजपा हरियाणा को पानी देना चाहती है तो उन्होंने पाकिस्तान का पानी रोकने की बात कही है, उस पानी को हमारे बांध में भर दो। हम उस पानी को आगे ले जायेंगे। लेकिन अभी हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है।
 

(For More News Apart From CM Bhagwant Mann speak on water to Haryana via BBMB News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM