Ludhiana News : लुधियाना के एक शोरूम में भीषण आग, करीब 50 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर जलकर राख
Ludhiana News : लुधियाना के एक शोरूम में भीषण आग, करीब 50 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर जलकर राख
Published : Dec 29, 2024, 7:38 pm IST
Updated : Dec 29, 2024, 7:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Massive fire in a showroom in Ludhiana news in hindi
Massive fire in a showroom in Ludhiana news in hindi

करीब 12 से 13 दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। इलेक्ट्रानिक स्कूटी यूनिट से आग फैल रही थी

Ludhiana News In Hindi: लुधियाना में बस्ती जोधेवाल के पास टीवीएस शोरूम की दूसरी मंजिल पर आज सुबह करीब 3:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि 40 से 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर राख हो गए। आग का पता चलते ही आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और शोरूम मालिकों को सूचना दी।

करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने शोर मचाया। उसने फायर ब्रिगेड आदि को भी सूचना दी।आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं।

आग के कारण शोरूम की दूसरी मंजिल पर धमाके भी हो रहे थे। दमकल अधिकारी पवन ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय अड्डा, सुंदर नगर और ताजपुर रोड दमकल स्टेशनों को भी सूचित कर दिया गया।

13 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में लगी

करीब 12 से 13 दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। इलेक्ट्रानिक स्कूटी यूनिट से आग फैल रही थी लेकिन समय रहते कंट्रोल कर लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

(For more news apart from Massive fire in a showroom in Ludhiana News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM