Ludhiana By Election: लुधियाना में संजीव अरोड़ा भरेंगे नामांकन, केजरीवाल और सीएम मान निकालेंगे मेगा रोड शो

खबरे |

खबरे |

Ludhiana By Election: लुधियाना में संजीव अरोड़ा भरेंगे नामांकन, केजरीवाल और सीएम मान निकालेंगे मेगा रोड शो
Published : May 30, 2025, 9:54 am IST
Updated : May 30, 2025, 9:54 am IST
SHARE ARTICLE
Ludhiana By Election Kejriwal Mann to campaign for Sanjeev Arora Nomination Hindi
Ludhiana By Election Kejriwal Mann to campaign for Sanjeev Arora Nomination Hindi

पूरे कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।

Ludhiana By Election Kejriwal Mann to campaign for Sanjeev Arora Nomination News in Hindi: लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव हो रहे हैं। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल घुमार मंडी में मेगा रोड शो निकालेंगे। इसके बाद संजीव अरोड़ा अपने परिवार के सदस्यों और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

रोड शो का नेतृत्व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे, पूरे कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।

रोड शो आरती चौक से शुरू होकर भाई बाला चौक से होते हुए लघु सचिवालय के बाहर समाप्त होगा। रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। यह रोड शो न केवल शक्ति प्रदर्शन है बल्कि अधिक से अधिक लोगों को आप पार्टी में शामिल करने के लिए भी किया जाएगा।

पिछले तीन महीनों से संजीव अरोड़ा लुधियाना (पश्चिम) में मतदाताओं से सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बना रहे हैं।

(For more news apart from Ludhiana By Election Kejriwal Mann to campaign for Sanjeev Arora Nomination Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM