पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने यूएपीए के तहत आरोपित व्यक्ति को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, कही ये बात
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने यूएपीए के तहत आरोपित व्यक्ति को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, कही ये बात
Published : Aug 30, 2024, 4:16 pm IST
Updated : Aug 30, 2024, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab and Haryana High Court refused to grant interim bail to the person accused under UAPA, said this
Punjab and Haryana High Court refused to grant interim bail to the person accused under UAPA, said this

कोर्ट ने कहा कि (सीआरपीसी ) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत ऐसा कोई परविधान नहीं है।

Punjab and Haryana High Court: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपित एक व्यक्ति को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि (सीआरपीसी ) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत ऐसा कोई परविधान नहीं है।  जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और जस्टिस  कुलदीप तिवारी ने कहा, सीआरपीसी या विशेष कानून  में ऐसा कोई परविधान नहीं है, जिसके तहत इस न्यायालय को अंतरिम जमानत देने का अधिकार प्राप्त हो। इसके विपरीत, सीआरपीसी में मौजूद परविधान, नियमित जमानत का दावा करने का विशेषाधिकार देते हैं।

पीठ ने यह टिप्पणी  ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती  देते समय की जिसके तहत ट्रायल कोर्ट  ने भी  यूएपीए के तहत आरोपित  को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। याचिकाकर्ता बलजीत सिंह सहित अन्य को मोगा पुलिस पर कथित तौर पर बंदूक तानने और हथगोला फेंकने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

अभियोजन पक्ष के अनुसार उनके पास से कई हथियार बरामद किए गए थे। मार्च 2022 में मामले में आरोप पत्र दायर किया गया था और पुलिस ने अगस्त में दायर एक पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ यूएपीए के परिवधान लगाए थे।  सभी पक्षों को सुनने के बाद  खंडपीठ ने निष्कर्ष निकाला कि सीआरपीसी में यूएपीए के तहत अभियुक्त को अंतरिम जमानत देने का कोई विशेष परविधान नहीं है। उपरोक्त के आलोक में, हाई कोर्ट  ने मामले  को अयोग्य मानते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।

(For more news apart from Punjab and Haryana High Court refused to grant interim bail to the person accused under UAPA, said this, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM