नोएडा : शटरिंग गिरने से चार मजदूर घायल

खबरे |

खबरे |

नोएडा : शटरिंग गिरने से चार मजदूर घायल
Published : May 1, 2023, 1:58 pm IST
Updated : May 1, 2023, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा: जिले में थाना फेस-3 क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कंपनी में लेंटर डालने के लिए लगाई गई शटरिंग तेज आंधी और बारिश के चलते सोमवार दोपहर को अचानक गिर पड़ी जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सेक्टर 64 में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इमारत में लेंटर डालने के लिए शटरिंग लगाई गई थी लेकिन आज दोपहर को बारिश के चलते शटरिंग भरभरा कर नीचे गिर गई।

कुमार के अनुसार, इस घटना में वहां पर काम कर रहे चार मजदूरों को चोट आई है। उन्होंने बताया कि इमारत के आसपास स्थित कुछ इमारतों को भी शटरिंग गिरने से मामूली क्षति हुई है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फेस-3 क्षेत्र में ही आज दोपहर में तेज बारिश के चलते बिजली का एक खंभा सड़क पर गिर गया जिससे बड़ी देर तक यातायात तथा बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM