नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या
Published : Sep 1, 2023, 2:22 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 2:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Security guard commits suicide in Noida
Security guard commits suicide in Noida

उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

नोएडा:  थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्छर गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुरादनगर निवासी मोहित कश्यप ने एच्छर गांव में किराये के मकान में पंखे से फंदा लगा लिया है।.

उन्होंने बताया कि युवक को उसके परिजन फंदे से उतार कर ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने पांच वर्ष पूर्व अपने गांव की एक जाटव लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था।

उन्होंने बताया कि मोहित जेपी ग्रीन में गार्ड की नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM