उप्र : पति को जमानत दिलाने के बहाने महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : पति को जमानत दिलाने के बहाने महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार
Published : Jan 2, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Woman gang-raped on the pretext of getting bail for her husband, one arrested
UP: Woman gang-raped on the pretext of getting bail for her husband, one arrested

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2021 को वकील का मुंशी विकास उसे झांसा देकर वकील महेश के घर ले गया जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया .

नोएडा(उप्र) : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की थाना बिसरख पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल में बंद एक युवक को जमानत दिलाने के बहाने उसकी पत्नी से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि एक महिला ने 25 दिसंबर 2021 को नोएडा के थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति जेल में बंद है और उसकी जमानत के लिए उसने पतवारी गांव के वकील महेश और उसके मुंशियों विकास तथा देवेन्द्र से संपर्क किया था।

सिंह के अनुसार, शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2021 को वकील का मुंशी विकास उसे झांसा देकर वकील महेश के घर ले गया जहां महेश, विकास और देवेंद्र ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल थाना बिसरख क्षेत्र का होने की वजह से थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मामले की जांच बिसरख पुलिस को सौंपी। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी वकील व एक मुंशी फरार है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM