‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला

खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला
Published : Jan 3, 2023, 6:02 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 6:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Farooq Abdullah participated in 'Bharat Jodo Yatra'
Farooq Abdullah participated in 'Bharat Jodo Yatra'

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और ‘रॉ’ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत भी मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बने। 

गाजियाबाद : नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। यात्रा के दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचने के बाद अब्दुल्ला कुछ देर के लिए इसका हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को गले लगाया।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और ‘रॉ’ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत भी मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बने। यात्रा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दाखिल होने के बाद राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने इसको शुभकामनाएं दी।.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश! ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे!’’.

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई। गाजियाबाद में इस यात्रा के प्रवेश करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM