उप्र: बदमाशों ने की महिला से चेन लूटने की कोशिश, हुआ हादसा, महिला की हालत गंभीर

खबरे |

खबरे |

उप्र: बदमाशों ने की महिला से चेन लूटने की कोशिश, हुआ हादसा, महिला की हालत गंभीर
Published : Apr 3, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: The miscreants tried to rob the chain from the woman, the accident happened
UP: The miscreants tried to rob the chain from the woman, the accident happened

बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश की और इस छीना झपटी के दौरान महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धूम मानिकपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार पत्नी रीना देवी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रीना के गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की। .

उन्होंने बताया कि रीना ने चेन को हाथ से पकड़ लिया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर चोट आई है और उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM