Hathras Satsang News: हाथरस सत्संग में मची भगदड़, अब तक 121 की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे CM योगी

खबरे |

खबरे |

Hathras Satsang News: हाथरस सत्संग में मची भगदड़, अब तक 121 की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे CM योगी
Published : Jul 3, 2024, 7:59 pm IST
Updated : Jul 3, 2024, 7:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Hathras satsang case, CM Yogi reached the spot news in hindi
Hathras satsang case, CM Yogi reached the spot news in hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हाथरस में एक धार्मिक समागम में मची भगदड़ के बाद बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया।

Uttar Pradesh Hathras News In Hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस जिले में मंगलवार को आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में बुधवार को सिकंदरा राऊ थाने में एफआईआर दर्ज की। हालांकि, भगदड़ की वजह बने 'सत्संग' के पीछे के व्यक्ति भोले बाबा का नाम एफआईआर में नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हाथरस में एक धार्मिक समागम में मची भगदड़ के बाद बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले, राज्य सरकार ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

गौर हो कि मंगलवार रात को एक धार्मिक सभा में हुई भगदड़ के बाद सरकारी अस्पताल के अंदर बर्फ की सिल्लियों पर कई शव पड़े थे। बाहर, बूंदाबांदी के बीच, शोकाकुल रिश्तेदार अपने प्रियजनों के शवों को घर ले जाने का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों ने बुधवार सुबह तक 121 मौतों की पुष्टि की। पीड़ित हजारों लोगों के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव के पास धार्मिक उपदेशक भोले बाबा के 'सत्संग' के लिए एकत्र हुए थे। खैर इस मामले में कार्रवाई जारी है। ऐसे में अब देखना होगा की इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई की जाएगी।

(For more news apart from Hathras satsang case, CM Yogi reached the spot news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: up news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM