Wrestlers protest : राकेश टिकैत ने की पुलिस से पकड़े गए लोगों को रिहा करने की मांग

खबरे |

खबरे |

Wrestlers protest : राकेश टिकैत ने की पुलिस से पकड़े गए लोगों को रिहा करने की मांग
Published : May 4, 2023, 11:56 am IST
Updated : May 4, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Wrestlers protest
Wrestlers protest

किसान नेता ने 23 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की..

नोएडा : किसान नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना स्थल से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पहलवानों का समर्थन करने वालों को केंद्र के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

टिकैत ने हिंदी में ट्वीट किया, “पहलवानों, किसानों, पत्रकारों का समर्थन करने के लिए गए युवाओं की दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर की गई गिरफ्तारी देश में एक नई क्रांति का आगाज़ करेगी। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार लोगों को तत्काल रिहा करे।”

इससे पहले, प्रमुख किसान नेता ने 23 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच बीती रात कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM