उप्र : अधिवक्ताओं की तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू
उप्र : अधिवक्ताओं की तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू
Published : Sep 4, 2023, 2:15 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 4:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo-pti
photo-pti

पुलिस ने गत 29 अगस्त को हापुड़ जिले में कथित तौर पर वकीलों पर लाठीचार्ज किया था।

लखनऊ: हापुड़ जिले में वकीलों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर राज्य भर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। लखनऊ बार एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप नारायण मिश्रा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "बार काउंसिल के आह्वान पर हमने तीन दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान हम जिलाधिकारी से मिलेंगे और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।"

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की रविवार को हुई बैठक में प्रदेश के हर जिले में तीन दिन की हड़ताल करके प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया था। बार काउंसिल ने हापुड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के तबादले, वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, वकीलों के खिलाफ फर्जी मुकदमे वापस लेने और हापुड लाठीचार्ज में घायल वकीलों को मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस ने गत 29 अगस्त को हापुड़ जिले में कथित तौर पर वकीलों पर लाठीचार्ज किया था। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब वकील एक महिला अधिवक्ता और उसके पिता के खिलाफ लगभग एक सप्ताह पहले मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध कर रहे थे। अगले दिन 30 अगस्त को पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन को लेकर हापुड़ की नगर कोतवाली में 17 वकीलों और 250 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

राज्य सरकार ने हापुड़ घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। इसमें मेरठ के मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक शामिल हैं। हालांकि, बार काउंसिल ने एसआईटी में उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को शामिल करने की मांग की थी।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM