उपचुनावों में लोगों को वोट देने से रोक रहा है प्रशासन : अखिलेश यादव

खबरे |

खबरे |

उपचुनावों में लोगों को वोट देने से रोक रहा है प्रशासन : अखिलेश यादव
Published : Dec 5, 2022, 12:40 pm IST
Updated : Dec 5, 2022, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Administration is preventing people from voting in by-elections: Akhilesh Yadav
Administration is preventing people from voting in by-elections: Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘मैनपुरी के जिलाधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और उन्होंने अपना फोन किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दे रखा है

मैनपुरी/लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस तथा प्रशासन पर मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग इससे जुड़ी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है।

यादव ने मैनपुरी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आखिर पुलिस को क्या हिदायत दी गयी है। उनसे कहा गया है कि मैनपुरी में लोगों को मतदान से रोकें। रामपुर में भी प्रशासन लोगों को वोट नहीं डालने दे रहा। हर हथकंडा अपनाया जा रहा है ताकि लोग वोट डालने के लिये बाहर ही न निकलें। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को पूरी छूट दी गयी है। वे शराब बांट रहे हैं और सपा को नुकसान पहुंचाने के लिये हर तरीका अपना रहे हैं।''

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘मैनपुरी के जिलाधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और उन्होंने अपना फोन किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दे रखा है। आखिर कोई अधिकारी ऐसा कैसे कर सकता है। खासकर तब जब चुनाव हो रहा हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को कुछ दिखायी ही नहीं दे रहा है। वह हमारी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। वे वही कर रहे हैं जो सरकार ने उनसे कहा है।''

मैनपुरी क्षेत्र के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप यहां जो भी विकास देख रहे हैं, वह सब नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की देन है। लोग उन्हें याद करके उनके पक्ष में वोट दे रहे हैं। यहां हम अच्छे अंतर से जीतेंगे।''

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM