मानवता शर्मसार : छात्रा को अगवा कर शिक्षक ने किया दुष्कर्म , गिरफ़्तार

खबरे |

खबरे |

मानवता शर्मसार : छात्रा को अगवा कर शिक्षक ने किया दुष्कर्म , गिरफ़्तार
Published : Dec 5, 2022, 10:57 am IST
Updated : Dec 5, 2022, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
Teacher raped a student after kidnapping her, arrested
Teacher raped a student after kidnapping her, arrested

इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर नितेश कुमार के विरुद्ध गत 12 नवंबर को अपहरण के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

बलिया (उत्तर प्रदेश), : बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक छात्रा को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बैरिया थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल मिश्र ने सोमवार को बताया कि 17 वर्षीय किशोरी को उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले नितेश कुमार ने पिछली सात नवंबर को अगवा कर लिया था। किशोरी रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर नितेश कुमार के विरुद्ध गत 12 नवंबर को अपहरण के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

मिश्र ने बताया कि नितेश ने किशोरी को अगवा कर अन्यत्र स्थान पर ले जाकर उससे कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने दो दिन पहले किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से बरामद किया तथा मेडिकल जांच कराकर उसके बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार के आरोप व यौन अपराधों से बच्चो का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराएं जोड़ दीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नितेश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM