उप्र: बुलंदशहर में ‘हर्ष फायरिंग’ में युवक की मौत, एक घायल

खबरे |

खबरे |

उप्र: बुलंदशहर में ‘हर्ष फायरिंग’ में युवक की मौत, एक घायल
Published : Feb 6, 2023, 11:06 am IST
Updated : Feb 6, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Youth killed, one injured in 'harsh firing' in Bulandshahr
UP: Youth killed, one injured in 'harsh firing' in Bulandshahr

बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र में सगाई समारोह में हुई ‘हर्ष फायरिंग’ में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

बुलंदशहर (उप्र) : बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र में सगाई समारोह में हुई ‘हर्ष फायरिंग’ में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बीबीनगर थाना इलाके में रविवार को दीपक का सगाई समारोह चल रहा था और उसी दौरान दीपक के भाई विशाल नें लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृत युवक की शिनाख्त बीबीनगर निवासी शरद शर्मा (24) के रूप में हुई जबकि घायल हुए खैर निवासी राजकुमार का उपचार हो रहा है। स्याना की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वंदना शर्मा ने बताया कि घटना रविवार की शाम हुई और आरोपी पुलिस हिरासत में है। उन्होंने बताया कि जिस लाइसेंसी हथियार से घटना को अंजाम दिया गया, वह बरामद कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM