Up Police Recruitment Exam Paper Leak Accused Arrested: UP पेपर लीक मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Up Police Recruitment Exam Paper Leak Accused Arrested: UP पेपर लीक मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
Published : Mar 6, 2024, 7:29 pm IST
Updated : Mar 6, 2024, 7:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Up Police Recruitment Exam Paper Leak Case 7 Accused Arrested news in hindi
Up Police Recruitment Exam Paper Leak Case 7 Accused Arrested news in hindi

 यूपी पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में ही कई गिरफ्तारियां कर ली थी

Up Police Recruitment Exam Paper Leak Case news in hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हालिया पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कथित भूमिका के लिए मेरठ और दिल्ली से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर लगातार जांच कर रहे अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी साझा की,

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी 17 और 18 फरवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के कथित सदस्य हैं। 2024 के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 18 फरवरी को हुई थी।  जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की और उम्मीदवारों को आश्वासन प्रदान करते हुए छह महीने के भीतर एक नई भर्ती परीक्षा की व्यवस्था करने का वादा किया। परीक्षा रद्द होने के बाद, यूपी पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में ही कई गिरफ्तारियां कर ली थी। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मेरठ जिले के रहने वाले दीपक, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन और साहिल को मंगलवार रात कांकेर खेड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक आवास से पकड़ा गया। उसी रात गौतमबुद्धनगर निवासी प्रमोद पाठक को दिल्ली के मुखर्जी नगर से पकड़ लिया गया।

एसटीएफ के बयान के अनुसार, उनका समूह कथित तौर पर पेपर सॉल्वरों को सुविधा प्रदान करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा प्रश्न लीक करने में लगा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास 2024 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े विभिन्न दस्तावेज, हल किए गए प्रश्न पत्र, कई मोबाइल फोन और नकदी भी उनके पास से जब्त की गई हैं।

(For more news apart from Gold Rate Gold price increases in Delhi for the second consecutive day News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM