केजरीवाल बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात

खबरे |

खबरे |

केजरीवाल बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात
Published : Jun 6, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal will meet SP President Akhilesh Yadav on Wednesday
Kejriwal will meet SP President Akhilesh Yadav on Wednesday

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''केजरीवाल यहां बुधवार शाम अखिलेश से मुलाकात करेंगे।''.

लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।. केजरीवाल की यह मुलाकात दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगने के बीच हो रही है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''केजरीवाल यहां बुधवार शाम अखिलेश से मुलाकात करेंगे।''. सपा के एक नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह इस दौरान केजरीवाल के साथ हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और केन्द्र शासित राज्यों के (दानिक्स) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से 19 मई को एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM