Mayawati News: हाथरस हादसे पर भड़कीं मायावती, भोले बाबा पर सख्त कार्रवाई की मांग, लोगों को दी ये सलाह
Mayawati News: हाथरस हादसे पर भड़कीं मायावती, भोले बाबा पर सख्त कार्रवाई की मांग, लोगों को दी ये सलाह
Published : Jul 6, 2024, 11:25 am IST
Updated : Jul 6, 2024, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
bsp chief mayawati on hathras accident and 'Bhole Baba' News In Hindi
bsp chief mayawati on hathras accident and 'Bhole Baba' News In Hindi

उन्होंने कहा है कि लोगों को ऐसे बाबाओं के पाखंड में नहीं फंसना चाहिए.

BSP Chif Mayawati on Hathras Satsang Stampede:   हाथरस में एक 'सत्संग' में हुई भगदड़ की घटना में 121 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं. पुलिस ने मामले में के मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं अब इस मामले पर बसपा प्रमुख मायावती  ने भी अपपी प्रतिक्रिया दी है और नारायण साकार हरि उर्फ ​​भोले बाबा  जैसे बाबाओं के खिलाफ  खुलकर  बात की है.  उन्होंने कहा है कि लोगों को ऐसे बाबाओं के पाखंड में नहीं फंसना चाहिए. अपना भाग्य खुद बदलें.  बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलें. राजनीतिक स्वार्थ में कमजोर न पड़ें. 

मायावती ने कहा कि देश के गरीबों, दलितों और वंचितों की गरीबी दूर करने के लिए उन्हें हाथरस के भोले बाबा जैसे बाबाओं के अंधविश्वास और पाखंड में नहीं फंसना चाहिए.

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि हाथरस कांड के आरोपियों बाबा भोले व अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे में अन्य बाबुओं पर भी कार्रवाई जरूरी है. मायावती ने लोगों से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में अपने राजनीतिक हित नहीं साधने चाहिए ताकि भविष्य में लोगों को अपनी जान न गंवानी पड़े. बता दे 

कि मायावती का ये बयान बाबा सूरजपाल के बयान के बाद आया है. हादसे के चार दिन बाद बाबा सूरजपाल उर्फ ​​भोले बाबा पहली बार सामने आए और घटना पर दुख जताया.

2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं- भोले बाबा

बाबा सूरजपाल ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे. सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें.' भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी.

(For More News Apart from bsp chief mayawati on hathras accident and 'Bhole Baba' News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM