बहराइच में तेंदुए ने दस साल की बच्ची पर किया हमला, ग्रामीणों को मिला अधखाया शव
बहराइच में तेंदुए ने दस साल की बच्ची पर किया हमला, ग्रामीणों को मिला अधखाया शव
Published : Oct 6, 2023, 12:56 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

ग्रामीण पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ बच्ची के शव को खा रही थी।

बहराइच (उप्र) :  उत्तर प्रदेश में बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज अंतर्गत आने वाले चौकसाहर गांव में तेंदुए ने दस वर्षीय एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार, नानपारा वन रेंज के खैरी घाट थाना क्षेत्र के झुंडी गांव की निवासी रामबेटी (10) बृहस्पतिवार को खेत के पास खेल रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुए ने बालिका को जबड़े में दबोचा और उसे लेकर गन्ने के खेत में चला गया।

ग्रामीण पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ बच्ची के शव को खा रही थी। लोगों ने शोर मचाकर हांका लगाया तो वह बच्ची का अधखाया शव खेत में छोड़कर शावकों सहित जंगल में चली गई।

घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस तथा राजस्व कर्मियों ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नानपारा रेंज के चौकसाहार गांव में तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक बालिका के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उनके अनुसार, ग्रामीणों को शाम के बाद घरों से बेवजह ना निकलने, बच्चों को अकेला ना छोड़ने, घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने तथा शोर मचाते हुए झुंड में निकलने की सलाह दी जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM