गौतमबुद्ध नगर : अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

गौतमबुद्ध नगर : अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
Published : Feb 7, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Feb 7, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Gautam Budh Nagar: International betting racket busted, 16 arrested
Gautam Budh Nagar: International betting racket busted, 16 arrested

उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना सौरव मूल रूप से छत्तीसगढ़ का है और दुबई में रहकर गिरोह का संचालन कर रहा था।

नोएडा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने एक कथित अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का सरगना सहित नौ आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया कि गिरोह ने गत दो महीने में करीब 400 करोड़ रुपये की लेनदेन की है और इनका संबंध माफिया गिरोह से भी होने की आशंका है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि नोएडा सेक्टर-39 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा सेक्टर 108 में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना सौरव मूल रूप से छत्तीसगढ़ का है और दुबई में रहकर गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरोह से जुड़े नौ आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड,12 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि बरामद किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा हैं जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरोह ने दो महीने में करीब 400 करोड़ रुपये का सट्टा लगवाया और राशि विभिन्न बैंक खातों, ई-वालेट तथा फर्जी तरीके से बनाई गई कंपनियों के खातों में डलवाए गए।

उन्होंने बताया कि इन लोगों को दुबई से बैंक खाता आदि उपलब्ध कराए जाते थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि गिरोह का संचालन डी- कंपनी (दाऊद इब्राहिम के गिरोह) के लोगों द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी )को भी पत्र लिखा जाएगा ताकि वे इसकी अपने स्तर से जांच कर सके।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM