लोकतंत्र नहीं, बल्कि जातिवाद और परिवारवाद खतरे में है: अमित शाह

खबरे |

खबरे |

लोकतंत्र नहीं, बल्कि जातिवाद और परिवारवाद खतरे में है: अमित शाह
Published : Apr 7, 2023, 4:26 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Not democracy, but casteism and familyism are in danger: Amit Shah
Not democracy, but casteism and familyism are in danger: Amit Shah

शाह कौशांबी महोत्सव की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कौशांबी (उप्र) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित करने के लिए देश विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि गांधी को कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सरकार) द्वारा लाए गए कानून के आधार पर संसद सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया।

शाह ने लोगों से समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण कल्याण के लिए 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। शाह कौशांबी महोत्सव की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को अयोग्य करा दिए जाने लेकर संसद की कार्यवाही बाधित करने के लिए देश विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगा... लोकतंत्र नहीं जातिवाद और वंशवादी राजनीति खतरे में हैं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद 24 मार्च को उन्हें लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM