Brij Bhushan News: मेरे खिलाफ महिला पलवानों का आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था, यह सच साबित हुआ: बृज भूषण
Brij Bhushan News: मेरे खिलाफ महिला पलवानों का आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था, यह सच साबित हुआ: बृज भूषण
Published : Sep 7, 2024, 12:55 pm IST
Updated : Sep 7, 2024, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
 The movement of women Palawans against me was sponsored by Congress, it proved to be true: Brij Bhushan
The movement of women Palawans against me was sponsored by Congress, it proved to be true: Brij Bhushan

प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित है. 

Brij Bhushan News: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित है. 

गोंडा के डुमरियाडीह में एक निजी स्कूल में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा, ''जब महिला पहलवानों ने मुझ पर आरोप लगाया तो मैंने कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है. हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुडडा और भूपिंदर सिंह हुडडा हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''मैंने पहले दिन जो कहा, मैं उस पर कायम हूं और आज पूरा देश वही बात कह रहा है.

अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, नहीं तो मामला तुरंत हरियाणा तक पहुंच जाएगा. फिलहाल पूरा देश इस मुद्दे पर बृजभूषण शरण सिंह के बोलने का इंतजार कर रहा है.'  

उन्होंने दावा किया, ''इस घटना से पहले कोई भी मेरे साथ सेल्फी नहीं लेता था. अब इस घटना के बाद हीरो भी सेल्फी लेते हैं, हीरोइन भी सेल्फी लेती हैं, संत भी सेल्फी ले रहे हैं.'' संबोधन के दौरान बृजभूषण मंच पर भावुक हो गए.

 (For more news apart from  The movement of women Palawans against me was sponsored by Congress, it proved to be true: Brij Bhushan, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Uttar Pradesh, Gonda

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM