UP News: हाथरस में वैन और ट्रक की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई
UP News: हाथरस में वैन और ट्रक की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई
Published : Sep 7, 2024, 11:51 am IST
Updated : Sep 7, 2024, 11:51 am IST
SHARE ARTICLE
UP News: Death toll in collision between van and truck in Hathras rises to 17
UP News: Death toll in collision between van and truck in Hathras rises to 17

दो और मृतकों की पहचान अप्पी (2) और गुलशन के रूप में हुई है जिनका अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार हो रहा था।

UP News:  हाथरस में शुक्रवार को हुई वैन और ट्रक की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दो और मृतकों की पहचान अप्पी (2) और गुलशन के रूप में हुई है जिनका अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार हो रहा था।

हाथरस के जिला अधिकारी आशीष कुमार ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 16 लोगों का उपचार हो रहा है जिनमें से 11 का हाथरस में और पांच लोगों का उपचार अलीगढ़ में किया जा रहा है। यह दुर्घटना तब हुई, जब हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर एक रोडवेज बस ने पीछे से एक वैन को टक्कर मार दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने कहा, ‘‘आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ने आगे निकलने की कोशिश में वैन को टक्कर मार दी।’’

यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कंवरपुर गांव के पास हुई। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों की पहचान इरशाद (25), मुन्ने खान (55), मुस्कान (16), टल्ली (28), तबस्सुम (28), नजमा (25), भोला (25), खुशबू (25), जमील (50), छोटे (25), अयान (दो), सुफियान (एक), अल्फाज (छह), शोएब (पांच) और इशरत (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे।

एसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की निगरानी में पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।(pti)

​(For more news apart from UP News: Death toll in collision between van and truck in Hathras rises to 17, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Tags: up news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM