उप्र: घर में आग लगने से गर्भवती महिला एवं उसकी बेटी की मौत, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
उप्र: घर में आग लगने से गर्भवती महिला एवं उसकी बेटी की मौत, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Feb 8, 2023, 10:22 am IST
Updated : Feb 8, 2023, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Pregnant woman and her daughter die in house fire, case registered against in-laws(सांकेतिक फोटो)
UP: Pregnant woman and her daughter die in house fire, case registered against in-laws(सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महराजगंज (उप्र) : महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सब्या गांव में एक घर में आग लगने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मंगलवार को लगी आग में गीता (22) और उसकी बेटी अर्पिता (दो) की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घटना के वक्त घर पर केवल महिला और उसकी बच्ची थी।

उन्होंने बताया कि गीता के परिजनों ने उसके पति संदीप, ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498 (दहेज) और 304 बी (दहेज हत्या) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सिंह ने बताया कि गीता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।.

पुलिस ने बताया कि महिला की करीब पांच साल पहले संदीप से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM